छत्तीसगढ़जशपुरलोकल न्यूज़

कांसाबेल विकासखंड में सुशासन शिविर, बटाइकेला में द्वितीय चरण का सफल आयोजन

कांसाबेल विकासखंड में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे उपस्थित, योजनाओं की दी गई जानकारी

कांसाबेल / जशपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से विकासखंड स्तरीय सुशासन शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत बटाइकेला में द्वितीय चरण के तहत किया गया।

शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त किए गए तथा शासकीय योजनाओं से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। पात्र हितग्राहियों का पंजीयन, दस्तावेज सत्यापन एवं समस्याओं के निराकरण की प्रक्रिया भी संपन्न हुई।

शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागीय सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना रहा, जिससे उन्हें कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

प्रशासन द्वारा ग्रामीणों से अपील की गई कि वे शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और शिविरों में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं।

ibnul khan

editor-in-chief

Jashpur Times – सच सब तक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!