जशपुरलोकल न्यूज़

आईजी दीपक झा का जशपुर दौरा, रक्षित केंद्र में परेड की सलामी लेकर पुलिस दरबार में सुनी समस्याएं

रक्षित केंद्र जशपुर में ली परेड की सलामी, पुलिस दरबार में सुनी अधिकारियों-कर्मचारियों की समस्याएं

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री दीपक झा ने मंगलवार को जशपुर जिले का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रक्षित केंद्र जशपुर पहुंचकर भव्य परेड की सलामी ली तथा पुलिस बल के अनुशासन, वेश-भूषा और कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उन्होंने पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।

निरीक्षण के दौरान आईजी दीपक झा ने रक्षित केंद्र में उपलब्ध शासकीय वाहनों का निरीक्षण किया और उनके उचित रख-रखाव के निर्देश दिए। साथ ही वाहन शाखा, कैश शाखा, स्टोर शाखा और पुलिस कैंटीन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।

इसके बाद आयोजित पुलिस दरबार में आईजी ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस बल को हमेशा अनुशासन, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।

आईजी श्री झा ने पुलिस कर्मियों को तकनीकी ज्ञान और कंप्यूटर की जानकारी रखने की सलाह दी, ताकि आधुनिक पुलिसिंग और कार्यालयीन कार्यों को बेहतर तरीके से किया जा सके। साथ ही उन्होंने पुलिस बल को नशे और भ्रष्टाचार से दूर रहने की सख्त हिदायत दी।

उन्होंने सिटी कोतवाली जशपुर और पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भी निरीक्षण कर लंबित प्रकरणों की जानकारी ली तथा उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

इस अवसर पर डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पटनवार, एसडीओपी जशपुर चंद्रशेखर परमा, एसडीओपी कुनकुरी विनोद मंडावी, एसडीओपी पत्थलगांव डॉ. ध्रुवेश जायसवाल, उप पुलिस अधीक्षक कुंजराम चौहान, उप पुलिस अधीक्षक (अजा/जका) भावेश समरथ, उप पुलिस अधीक्षक आशा तिर्की, रक्षित निरीक्षक अमरजीत खूंटे, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मोरध्वज देशमुख सहित सभी थाना व चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

ibnul khan 

editor-in-chif

Jashpur Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!