Big breaking पत्थलगांव के डुमरबहार में भीषण सड़क हादसा, महिला की मौत, पति गंभीर घायल
अज्ञात ट्रक की टक्कर से दर्दनाक हादसा, बागबहार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति

पत्थलगांव क्षेत्र के डुमरबहार में मंगलवार को एक हृदय विदारक सड़क दुर्घटना में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।मिली जानकारी के अनुसार चिरोड़ा के टोंगरी पारा थाना कांसाबेल निवासी लक्ष्मी बाई अपने पति दिलीप साय के साथ बाइक में सवार होकर जा रही थीं। इसी दौरान डुमरबहार के पास एक अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला के शरीर के कई टुकड़े हो गए और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।वहीं बाइक चला रहे उसके पति दिलीप साय गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही बागबहार पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए पत्थलगांव भेज दिया है।घायल दिलीप साय को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर इलाज के लिए रेफर किया गया है। पुलिस अज्ञात ट्रक और उसके चालक की तलाश में जुट गई है।
ibnul khan
editor-in-chief
-jashpur taims



