छत्तीसगढ़जशपुरराजनीतिलोकल न्यूज़
Trending

कुनकुरी के गिनाबहार में जशपुर कांग्रेस का होली मिलन समारोह, यूडी मिंज का दिखा शक्ति प्रदर्शन

कुनकुरी के गिनाबहार में आयोजित कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष यूडी मिंज के शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा

सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी जशपुर के अध्यक्ष यूडी मिंज के नेतृत्व में कुनकुरी के गिनाबहार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के निमंत्रण पर जिलेभर के दिग्गज कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में आम और खास सभी लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। जिलाध्यक्ष यूडी मिंज पूरे कार्यक्रम को लीड करते नजर आए और उन्होंने कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। दिनभर जिलेभर के कई प्रमुख कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता कार्यक्रम में पहुंचते रहे।

राजनीतिक हलकों में इस आयोजन को जिलाध्यक्ष यूडी मिंज के शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है। गौरतलब है कि यूडी मिंज के जिलाध्यक्ष बनने के बाद यह पहला होली मिलन समारोह था और इसे यादगार बनाने में वे सफल रहे।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष यूडी मिंज के करीबी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुनकुरी के सचिव सरवर अली का जन्मदिन भी मनाया गया, जहां उपस्थित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक जशपुर विनय भगत, प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा, पूर्व जीलाध्यक्ष मनोज सागर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस रवि शर्मा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जशपुर हिरुराम निकुंज, वरिष्ठ कांग्रेसी एस इल्यास, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुनकुरी वाल्टर कूजूर ,ब्लॉक अध्यक्ष मनोरा  संजीव भगत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कांसाबेल अभिमन्यु सिदार,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष  ताहिर अली ,जनपद अध्यक्ष मनोरा परमेसवर भगत , पूर्व जनपद अध्यक्ष पत्थलगांव सुकृत सिंह सिदार, सुमित शर्मा, मनमोहन भगत , कुलविंदर सिंह भाटिया, सरवर अली, इस्तेखार हसन, नगर पंचायत कुनकुरी उपाध्यक्ष दीपक  केरकेट्टा, जिला सचिव हंसराज अग्रवाल,  नासिर अली, अफरोज अली, प्रदीप एक्का प्रमोद गुप्ता  सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, किसान कांग्रेस सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की भी गरिमामय उपस्थिति रही।

इबनुल खान 

एडिटर-इन-चीफ 

Jashpur Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!