Uncategorizedछत्तीसगढ़जशपुरटॉप न्यूज़दुनियादेशलोकल न्यूज़

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल, केरल से एयरलिफ्ट कर जशपुर लाया गया युवक का पार्थिव शरीर

कोझिकोड में हादसे में हुई थी मौत, रांची होते हुए गृह ग्राम पगुराबहार पहुंचाया गया

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कैंप कार्यालय की संवेदनशील और त्वरित पहल से जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत ग्राम पगुराबहार (सराईटोली) निवासी अमित राम का पार्थिव शरीर केरल से उनके गृह ग्राम सुरक्षित पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार, अमित राम केरल के कोझिकोड में ट्रेन से यात्रा के दौरान दुर्घटनावश नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद शोकाकुल परिजनों ने पार्थिव शरीर को घर लाने के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से सहायता की मांग की थी।

 संवेदनशील पहल बनी सहारा

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल समन्वय स्थापित किया, जिसके परिणामस्वरूप पार्थिव शरीर को विमान के जरिए केरल से रांची लाया गया। इसके बाद मुक्तांजली वाहन से उसे उनके गृह ग्राम पगुराबहार पहुंचाया गया।

 परिवार को मिला संबल

घर से दूर हुई इस दुखद घटना के बीच पार्थिव शरीर को शीघ्र घर पहुंचाना परिवार के लिए अत्यंत जरूरी था। इस त्वरित और मानवीय पहल ने परिजनों को बड़ी राहत और मानसिक सहारा दिया।

 मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता

यह पहल मुख्यमंत्री की जनसेवा और संवेदनशीलता को दर्शाती है। वे प्रदेशवासियों के सुख-दुख में सहभागी बनकर हर संभव सहायता के लिए तत्पर रहते हैं।मृतक के परिजनों ने इस कठिन समय में मिली सहायता के लिए मुख्यमंत्री एवं कैंप कार्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Ibnul khan

Editor-in-chief

Jashpur times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!