छत्तीसगढ़जनकल्याणजशपुरराज्यलोकल न्यूज़

लोकेर जलाशय योजना को मिली 70 करोड़ से अधिक की स्वीकृति, 2055 हेक्टेयर भूमि को मिलेगा सिंचाई लाभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिले जशपुर को बड़ी सौगात, खरीफ और रबी फसलों के लिए किसानों को होगी सुविधा

जशपुरनगर। जशपुर जिले के किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने विकासखंड पत्थलगांव की बहुप्रतीक्षित लोकेर जलाशय योजना के निर्माण कार्यों के लिए 70 करोड़ 15 लाख 10 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इस योजना के पूरा होने से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलेगी और कृषि उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोकेर जलाशय योजना से करीब 2055 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इससे खरीफ और रबी दोनों सीजन की फसलों को पर्याप्त पानी मिल सकेगा, जिससे किसानों की खेती अधिक लाभकारी और टिकाऊ बन सकेगी।

जल संसाधन विभाग द्वारा योजना के निर्माण कार्यों के लिए मुख्य अभियंता, हसदेव गंगा कछार जल संसाधन विभाग, अंबिकापुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार योजना के क्रियान्वयन से क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा भूजल स्तर में भी सुधार आएगा।

कृषि प्रधान क्षेत्र पत्थलगांव में लंबे समय से किसानों द्वारा सिंचाई सुविधाओं के विस्तार की मांग की जा रही थी। शासन की इस स्वीकृति से हजारों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र की कृषि अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि जलाशय निर्माण के बाद फसल उत्पादन बढ़ेगा, किसानों की आय में वृद्धि होगी तथा कृषि आधारित रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण विकास और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Ibnul khan

Editor-in-chief

Jashpur times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!