क्राइमजशपुरलोकल न्यूज़

जशपुर में जादू-टोना के शक में महिला की निर्मम हत्या, पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार

महिला के गुप्तांग में डंडा डालकर की गई हत्या, सन्ना थाना क्षेत्र के गट्टी महुवा गांव का मामला

जशपुर जिले के थाना सन्ना क्षेत्रांतर्गत ग्राम गट्टी महुवा में जादू-टोना के शक में एक महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार मृतिका गोईदी बाई (48 वर्ष), पति ठूपन राम, निवासी गट्टी महुवा अपने घर में मृत अवस्था में मिली थी। इस संबंध में मृतिका के भाई सहलू राम (30 वर्ष) ने 6 मार्च 2026 को थाना सन्ना में सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

घटनास्थल निरीक्षण के दौरान मृतिका के शरीर और आसपास खून के निशान मिले तथा गुप्तांग में गंभीर चोट के चिन्ह पाए गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने बताया कि कठोर एवं भोंथरी वस्तु से गुप्तांग में गंभीर चोट पहुंचने के कारण महिला की मौत हुई, जो हत्या का मामला है।

जांच के दौरान पूछताछ में घटना का खुलासा हुआ। बताया गया कि मृतिका और उसकी सौतन फुला बाई के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपी ठूपन राम, फुला बाई, सुनील राम और सुरन्ती बाई ने मिलकर मृतिका को झोपड़ी में ले जाकर हड़िया पिलाई और जादू-टोना करने के शक में उसके साथ मारपीट की।

इसी दौरान आरोपियों ने मृतिका को जमीन पर पटक दिया और उसके हाथ-पैर पकड़ लिए। इसके बाद लकड़ी के डंडे को महिला के गुप्तांग में डाल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपियों ने शव को घर लाकर बिस्तर पर रख दिया और ऊपर कंबल डाल दिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा भी जप्त कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों में

  • ठूपन राम (45 वर्ष)

  • फुला बाई (48 वर्ष)

  • सुनील राम (23 वर्ष)

  • सुरन्ती बाई (22 वर्ष)

सभी निवासी गट्टी महुवा, थाना सन्ना, जिला जशपुर शामिल हैं।

आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 103(1), 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सन्ना उप निरीक्षक संतोष सिंह, सहायक उप निरीक्षक सिरद साय, महिला प्रधान आरक्षक पुन्नी यादव एवं आरक्षक प्रवीण सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ibnul khan 

editor-in-chief

Jashpur Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!