क्राइमछत्तीसगढ़जशपुरटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

ऑपरेशन आघात: 6 किलो 165 ग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश में बस का इंतजार कर रहे थे आरोपी, बालेश्वर चौक पर पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

नारायणपुर। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जशपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। “ऑपरेशन आघात” के तहत थाना नारायणपुर पुलिस ने ग्राम कोटिया के बालेश्वर चौक में कार्रवाई करते हुए 6 किलो 165 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजे के 6 पैकेट और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

पुलिस के अनुसार 2 सितंबर 2026 को सुबह करीब 7:30 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि बालेश्वर चौक के पास दो व्यक्ति प्लास्टिक की बोरी में गांजा लेकर बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं और बस का इंतजार कर रहे हैं।

सूचना पर थाना नारायणपुर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उनकी पहचान दिलीप यादव (44 वर्ष) और बसंत राम उर्फ बबलू (32 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम कोटिया, थाना नारायणपुर, जिला जशपुर के रूप में हुई।

गवाहों की मौजूदगी में प्लास्टिक की बोरी की तलाशी लेने पर उसमें प्लास्टिक टेप से लिपटे 6 पैकेट मिले। जांच करने पर इनमें कुल 6 किलो 165 ग्राम गांजा पाया गया। पुलिस ने गांजा और आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन जब्त कर लिए।

गांजा कहां से लाए, पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना नारायणपुर में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी गांजा कहां से लेकर आए थे और इसे किन लोगों को बेचने की योजना थी। मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार प्रकरण में एंड-टू-एंड विवेचना के जरिए गांजा सप्लाई नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

जप्त सामग्री

  • गांजा: 6 किलो 165 ग्राम
  • गांजे की अनुमानित कीमत: करीब 3 लाख रुपये
  • मोबाइल फोन: 2
  • मोबाइल की अनुमानित कीमत: करीब 20 हजार रुपये
  • कुल जप्ती: करीब 3.20 लाख रुपये

कार्रवाई में थाना प्रभारी नारायणपुर निरीक्षक कोमल सिंह नेताम, उप निरीक्षक संतोष तिवारी, आरक्षक प्रदीप भगत, रणवीर तिग्गा, नगर सैनिक वीरेंद्र भगत एवं ओमप्रकाश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ “ऑपरेशन आघात” लगातार जारी रहेगा। मादक पदार्थों के स्रोत और पूरे नेटवर्क का पता लगाकर संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

IBNUL KHAN

EDITOR-IN CHIEF

JASHPUR TIMES

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!