छत्तीसगढ़जनकल्याणजशपुरलोकल न्यूज़

प्रधानमंत्री आवास योजना से सुनील पांडेय का सपना हुआ साकार, मिला पक्का आशियाना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जरूरतमंद परिवारों को मिल रहा सुरक्षित आवास

जशपुरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) जशपुर जिले के जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पात्र हितग्राहियों को पक्के मकान की सुविधा मिल रही है, जिससे उनका सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का सपना साकार हो रहा है।

जिले के तपकरा निवासी सुनील पांडेय पहले अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में रहने को मजबूर थे। बरसात के मौसम में घर टपकता था और हर वर्ष परिवार को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत सुनील पांडेय को पक्के मकान की स्वीकृति मिली। शासन से मिली सहायता के माध्यम से उन्होंने अपना नया घर बनवाया, जिससे अब उनका परिवार सुरक्षित और बेहतर वातावरण में जीवनयापन कर रहा है।

सुनील पांडेय ने बताया कि कच्चे मकान में जीवन काफी कठिन था, लेकिन अब अपना पक्का घर मिलने से परिवार निश्चिंत है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उनके जीवन में नई उम्मीद और खुशियां लेकर आई हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों को केवल पक्का मकान ही नहीं, बल्कि सम्मानजनक जीवन और सुरक्षित भविष्य भी प्रदान कर रही है।

Ibnul khan

Editor-in-chief

Jashpur times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!