छत्तीसगढ़जनकल्याणजशपुरटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

पत्थलगांव में ऐतिहासिक बाइक रैली, सैकड़ों लोगों ने हेलमेट पहनकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

पुलिस-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में जागरूकता अभियान, हेलमेट पहनने की दिलाई शपथ

पत्थलगांव (जशपुर)। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत पत्थलगांव शहर में एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस-प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।

सैकड़ों महिला-पुरुष हेलमेट पहनकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरे और आम लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन का संदेश दिया। रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए मैरिज गार्डन पहुंचकर समाप्त हुई।

इस अवसर पर डीआईजी एवं एसएसपी डॉ लाल उमेद सिंह, डीएसपी ट्रैफिक के.आर. चौहान, एसडीएम रितु राज सिंह बिसेन, एसडीओपी डॉ. ध्रुवेश जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष संगीता सुदर्शन सिंह सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष संगीता सुदर्शन सिंह ने सभी को यातायात नियमों के पालन और हेलमेट पहनने की शपथ दिलाई।

एसएसपी डॉ लाल उमेद सिंह ने कहा कि “सर सलामत रहे तो जीवन है, इसलिए हेलमेट सही तरीके से पहनना जरूरी है। नशे में वाहन चलाना दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन रहा है।” उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में 79 और 2026 में अब तक 82 लोग सड़क दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं, जबकि इस वर्ष के शुरुआती महीनों में ही 29 लोगों की मौत हो चुकी है।

विधायक गोमती साय ने भी आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि हेलमेट पहनना सिर्फ कानून का पालन नहीं बल्कि जीवन की सुरक्षा का संकल्प है। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की।

नगरवासियों ने इस ऐतिहासिक रैली की सराहना करते हुए इसे सड़क सुरक्षा के प्रति एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

Ibnul khan

Editor-in-chief

Jashpur times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!