छत्तीसगढ़जशपुरटॉप न्यूज़धर्मलोकल न्यूज़

पत्थलगांव के शेखरपुर में भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा

पत्थलगांव। ग्राम शेखरपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व इस वर्ष भी श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ भव्य रूप से मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए क्षेत्र के विभिन्न गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु शेखरपुर पहुंचे। पूरे आयोजन स्थल पर “जय श्रीकृष्ण” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

जन्माष्टमी समारोह के दौरान मटकी फोड़ प्रतियोगिता सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की और पूरे उत्साह के साथ जन्मोत्सव में हिस्सा लिया।शेखरपुर में पिछले कई वर्षों से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व विशेष उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाता रहा है। इस आयोजन में क्षेत्रवासियों की बढ़-चढ़कर सहभागिता देखने को मिलती है। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया।

आयोजन की सफलता में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के सफल आयोजन में उदय यादव, महेंद्र इनसेना, कन्हैया देहरी, संगीत पैंकरा, मुरली इनसेना, योगेन्द्र नायक, जगत देहरी, सम्मत चौहान, गिरधारी पैंकरा, शत्रुधन देहरी, राजेश नायक, प्रदीप नायक, पुरुषोत्तम पैंकरा, पुरुषोत्तम बंजारा, मुकेश नायक, प्रेम नाग, शेखर यादव, परम पैंकरा, अरुण साहू, चित्रसेन एवं रमेश पैंकरा सहित समस्त पंचगण की महत्वपूर्ण सहभागिता रही।

आयोजन से जुड़े सदस्यों ने श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के साथ कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता से जुड़े इस आयोजन ने पूरे शेखरपुर में उत्सव का माहौल बना दिया।

5 सितंबर को होगा स्टेट लेवल डांस प्रतियोगिता

जन्माष्टमी समारोह की कड़ी में 5 सितंबर को शेखरपुर में स्टेट लेवल डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। इससे आयोजन में सांस्कृतिक रंग और भी गहरा होगा तथा लोगों को मनोरंजन के साथ प्रतिभाओं को देखने का अवसर मिलेगा।

Jashpur Times की खास कवरेज

शेखरपुर के इस भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की खास तस्वीरें और वीडियो झलकियां Jashpur Times की विशेष कवरेज में देखने को मिलेंगी।

🦚 जय श्रीकृष्ण 🙏

Ibnul khan

Editor-in-chief

Jashpur Times | सच सब तक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!