छत्तीसगढ़जशपुरटॉप न्यूज़दुनियादेशलोकल न्यूज़

कांसाबेल में झमाझम बारिश के बीच मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

कन्या शाला प्रांगण में आयोजित विकासखंड स्तरीय समारोह में हजारों छात्र, अभिभावक, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण हुए शामिल

कांसाबेल। कांसाबेल के कन्या शाला प्रांगण में झमाझम बारिश की फुहारों के बीच विकासखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रिमझिम बारिश के बावजूद समारोह में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद पंचायत कांसाबेल की अध्यक्ष श्रीमती सरिता भगत ने ध्वजारोहण किया। वहीं जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इस दौरान सुदाम पंडा एवं सुनील गुप्ता ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।

समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बारिश के बीच बच्चों के उत्साह और शानदार प्रस्तुतियों ने पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम का मंच संचालन ओजस्वी वक्ता डीके यादव ने किया। समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष सुदाम पंडा, महामंत्री केशव पांडे, शिप्रा नारायण दास, सरपंच अनिल खलखो, उपसरपंच अमित जिंदल, युवा मोर्चा अध्यक्ष अरविंद स्वर्णकार, अल्पसंख्यक मोर्चा के सोनू खान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कांसाबेल डीके मरावी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी गोपाल राम सहित अन्य कर्मचारी एवं अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बारिश की फुहारों के बीच बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने समारोह के उत्साह को और बढ़ा दिया। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

IBNUL KHAN

EDITOR-IN-CHIEF

JASHPUR TIMES

.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!