छत्तीसगढ़जनकल्याणजशपुरटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

बनगांव आश्रम चौक से मुड़ाटोली तक बनेगी ₹4.89 करोड़ की सड़क, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात

ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, आवागमन और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर जशपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र को एक और बड़ी विकास सौगात मिली है। लोक निर्माण विभाग ने बनगांव आश्रम चौक से मुड़ाटोली पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए ₹4 करोड़ 89 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा।

यह सड़क लंबे समय से क्षेत्र की प्रमुख मांगों में शामिल थी। स्वीकृति मिलने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि सड़क बनने से आवागमन आसान होगा और शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि तथा व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बरसात के दिनों में खराब सड़क के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। नई सड़क बनने से विद्यार्थियों, किसानों, मरीजों और आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जशपुर जिले में लगातार सड़क निर्माण परियोजनाओं को स्वीकृति मिल रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क संपर्क स्थापित हो रहा है और विकास को नई दिशा मिल रही है।

Ibnul khan

Editor-in-chief

Jashpur times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!