Uncategorizedछत्तीसगढ़जशपुरटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

जशपुर को 8.44 करोड़ की सड़क विकास परियोजनाओं की सौगात, चार ग्रामीण संपर्क मार्गों को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत होगी सड़क कनेक्टिविटी, आवागमन होगा आसान

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर जशपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए राज्य शासन ने चार महत्वपूर्ण ग्रामीण पहुंच मार्गों के निर्माण हेतु 8 करोड़ 44 लाख 68 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इन परियोजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन आसान होगा और शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि तथा व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

राज्य शासन की स्वीकृति के अनुसार बुलडेगा से रेचवाघाट पहुंच मार्ग (1.20 किमी) के निर्माण के लिए 1.23 करोड़ रुपये, खुंटापानी से सलियामुड़ा पहुंच मार्ग (3 किमी) के लिए 3.46 करोड़ रुपये, कोसमभावना से बनगांव पहुंच मार्ग (1.20 किमी) एवं पुल-पुलिया निर्माण के लिए 1.43 करोड़ रुपये तथा बुलडेगा मेन रोड से सुकबासुपारा होते हुए भिंजपुर पहुंच मार्ग (2.50 किमी) के लिए 2.30 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

इन सड़कों के निर्माण से किसानों को कृषि उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी, विद्यार्थियों और मरीजों का आवागमन सुगम होगा तथा बरसात के दौरान आने वाली कठिनाइयों से भी राहत मिलेगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन सड़क निर्माण कार्यों से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और लोगों का जीवन अधिक सुविधाजनक बनेगा।

Ibnul khan

Editor-in-chief

Jashpur times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!