छत्तीसगढ़जशपुरटॉप न्यूज़राजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

कांसाबेल में कांग्रेस का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, बढ़ती महंगाई और NH-43 की बदहाली को लेकर भाजपा सरकार पर साधा निशाना

महंगाई, बेरोजगारी और NH-43 की बदहाली को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, आरती सिंह बोलीं—जनता परेशान, सरकार मौन

कांसाबेल। जशपुर जिले के कांसाबेल बस स्टैंड स्थित मंच पर कांग्रेसियों द्वारा बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी एवं विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने डबल इंजन सरकार पर जमकर हमला बोला और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

\

कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य आरती सिंह शामिल हुईं। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम और किसानों एवं युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।

धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आज आम जनता महंगाई की मार से परेशान है, लेकिन सरकार जनहित के मुद्दों पर गंभीर नहीं दिख रही है। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार केवल बड़े-बड़े दावे कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हंसराज अग्रवाल, रवि शर्मा एवं अजित साय ने भी सरकार की नीतियों की आलोचना की। इस दौरान पूर्व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि शर्मा ने अधूरे पड़े नेशनल हाईवे-43 की बदहाली का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम करीब है, लेकिन NH-43 का निर्माण कार्य अब तक अधूरा पड़ा हुआ है। कुनकुरी से बनगांव के बीच सड़क खाईनुमा बन चुकी है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रवि शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते शासन-प्रशासन द्वारा इस समस्या पर संज्ञान नहीं लिया गया तो कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अभिमन्यु सिदार अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कांसाबेल, रवि शर्मा पूर्व जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस, विजय यादव सचिव जिला कांग्रेस, हंसराज अग्रवाल महामंत्री, मुकेश गुप्ता अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग, अजित साय जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस, लक्ष्मी तिर्की महिला कांग्रेस अध्यक्ष, रनवीर सिंह भाटिया प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक, मार्सेल एक्का जिला महामंत्री, रेमिस तिर्की पूर्व सरपंच, हर्षविजय पूर्व सरपंच, रविन्द्र चौहान, ओमप्रकाश यादव, अंकित गोयल मीडिया प्रभारी एवं उपसरपंच, सूरजनाथ विश्वकर्मा, पुष्पा कुजूर, विवेक खाखा, मधुरिमा, अरुणा खेस सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री आरती सिंह एवं पूर्व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि शर्मा की खास बातचीत Jashpur Times के फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब एवं सार्वजनिक न्यूज़ प्लेटफॉर्म पर देखी जा सकती है। इसके लिए दर्शक @jashpurtimes सर्च कर सकते हैं।

ibnul khan 

editor-in-chief, jashpur times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!