अंबाजी मंदिर में गोमती साय ने की पूजा-अर्चना, मां अंबा को अर्पित की ध्वजा
गुजरात प्रवास के दौरान आरासुरी अंबाजी मंदिर पहुंचकर लिया मां का आशीर्वाद, देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

पत्थलगांव/अंबाजी। गुजरात प्रवास के दौरान गुजरात प्रदेश भाजपा संगठन की सह प्रभारी एवं पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने प्रसिद्ध श्री आरासुरी अंबाजी मंदिर पहुंचकर मां अंबा के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान गोमती साय ने मां अंबा को ध्वजा अर्पित की। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र, जशपुर जिले, छत्तीसगढ़ प्रदेश और समस्त देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर उन्होंने मां अंबा की कृपा सभी पर सदैव बनी रहने की प्रार्थना की। साथ ही देश की निरंतर प्रगति और समृद्धि की कामना की।
श्री आरासुरी अंबाजी मंदिर गुजरात के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां अंबा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।
IBNUL KHAN
EDITOR-IN-CHIEF
JASHPUR TIMES सच सब तक





