छत्तीसगढ़जनकल्याणजशपुरलोकल न्यूज़

केरसई में महतारी सदन बना महिला समूहों की नई ताकत, बैठकों के लिए मिला स्थायी ठिकाना

महिलाओं को मिला सुरक्षित भवन, समूह संचालन हुआ अधिक व्यवस्थित और प्रभावी

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के केरसई में निर्मित महतारी सदन महिला स्व-सहायता समूहों के लिए नई पहचान और स्थायी बैठक स्थल बनकर उभरा है। इस भवन के निर्माण से महिलाओं को समूह की बैठकों, सामाजिक गतिविधियों और सामुदायिक कार्यों के लिए सुरक्षित एवं व्यवस्थित स्थान उपलब्ध हुआ है।

महिला समूह की सदस्य श्रीमती बबीता गुप्ता ने बताया कि पहले बैठकों के लिए कभी किसी सदस्य के घर तो कभी पेड़ के नीचे बैठना पड़ता था। बारिश और गर्मी के मौसम में इससे काफी परेशानियां होती थीं, जिससे समूह के कार्य भी प्रभावित होते थे।

उन्होंने बताया कि महतारी सदन बनने के बाद अब सभी महिलाएं एक ही स्थान पर नियमित रूप से बैठक कर बचत, ऋण, आजीविका गतिविधियों और अन्य सामाजिक विषयों पर चर्चा करती हैं। इससे समूह का संचालन पहले की अपेक्षा अधिक व्यवस्थित और प्रभावी हो गया है।

बबीता गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से महिलाओं की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हुआ है। अब बैठकों के लिए भटकना नहीं पड़ता और सभी गतिविधियां सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी सदन केवल एक भवन नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मनिर्भरता, संगठन और सशक्तिकरण का केंद्र  बन गया है।

Ibnul khan 

Editor-in chief

Jashpur times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!