Uncategorizedक्राइमछत्तीसगढ़जशपुरटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

पत्थर मारकर पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बगीचा पुलिस की कार्रवाई

शराब के लिए पैसे को लेकर हुआ विवाद, इलाज के दौरान रायपुर में हुई महिला की मौत

जशपुर। जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान जेबियल मिंज (35 वर्ष) निवासी ग्राम बम्बा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, घटना 9 नवंबर 2025 की है, जब आरोपी और उसकी पत्नी के बीच शराब पीने के लिए पैसे को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान आरोपी ने गुस्से में आकर पत्नी पर पत्थर से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद महिला को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अंबिकापुर और फिर रायपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान 30 नवंबर 2025 को उसकी मौत हो गई

मामले में रायपुर से केस डायरी प्राप्त होने के बाद बगीचा पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध करना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पत्थर भी जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ थाना बगीचा में धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में पुलिस टीम के अधिकारियों एवं जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

IBNUL KHAN

EDITOR-IN-CHIEF

JASHPUR TIMES

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!