छत्तीसगढ़जशपुरटॉप न्यूज़युवालोकल न्यूज़

जशपुर पुलिस ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान, उज्ज्वल भविष्य के लिए दिया मार्गदर्शन

DIG डॉ लाल उमेद सिंह ने छात्रों और अभिभावकों से की वन-टू-वन चर्चा, प्रतिभाओं को किया प्रोत्साहित

जशपुर। जिले में शिक्षा और प्रतिभा को बढ़ावा देने की दिशा में जशपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश टॉप-10 में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों एवं पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के मेधावी पुत्र-पुत्रियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान डीआईजी एवं एसएसपी डॉ लाल उमेद सिंह ने विद्यार्थियों को सम्मान पत्र और मेमेंटो देकर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही उनके माता-पिता को शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. लाल उमेद सिंह ने विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से वन-टू-वन चर्चा कर करियर, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और भविष्य की संभावनाओं पर मार्गदर्शन दिया|

🎓 प्रदेश टॉप-10 में शामिल विद्यार्थी (जिला जशपुर):

  • आशा यादव — 97.40% (कक्षा 12वीं)
  • करिश्मा सिंह — 97.20% (कक्षा 12वीं)
  • आयुष पैंकरा — 96.80% (कक्षा 12वीं)
  • आराध्य सिन्हा — 98.16% (कक्षा 10वीं)
  • भूपेश यादव — 95.70% (कक्षा 10वीं)

📚 पुलिस परिवार के मेधावी विद्यार्थी:

कक्षा 10वीं (CBSE):

  • विभूषा सारथी — 92.60%
  • पूर्वी सिंह — 90%

कक्षा 10वीं (CGBSE):

  • मौसमी साहू — 94.83%
  • कमलेश यादव — 93.6%
  • तनया लकड़ा — 91.83%
  • अनुराधा पैंकरा — 84.33%

कक्षा 12वीं (CGBSE):

  • आयुष यादव — 95.2%
  • स्वाति पैंकरा — 88.8%
  • अमन तिर्की — 80.8%
  • प्रीतम साय पैंकरा — 77.8%

कार्यक्रम में अपर कलेक्टर प्रदीप साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पटनवार सहित अन्य अधिकारी, पत्रकार और विद्यार्थियों के अभिभावक उपस्थित रहे।

डीआईजी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि जशपुर पुलिस द्वारा विद्यार्थियों को निरंतर प्रोत्साहित करने के लिए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Ibnul khan 

Editor-in-chief

Jashpur times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!