
छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू के प्रभाव को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के ग्रीष्मकालीन अवकाश को पहले लागू करने का ऐलान किया गया है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जानकारी देते हुए बताया कि अब प्रदेश के सभी स्कूलों में 20 अप्रैल से 15 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है।
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पहले यह अवकाश 1 मई से शुरू होना था, लेकिन प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए इसे अग्रिम रूप से लागू किया गया है।
सरकार का कहना है कि इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य बच्चों को गर्मी से होने वाली बीमारियों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से सुरक्षित रखना है।
हालांकि, यह आदेश शिक्षकों पर लागू नहीं होगा और उनके लिए पूर्व के निर्देश यथावत रहेंगे।
ibnul khan
editor-in-chief, jashpur times








