Uncategorizedछत्तीसगढ़जनकल्याणजशपुरटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

सुशासन तिहार 2026: जशपुर में 05 मई से शिविरों की शुरुआत, खूंटीटोली में पहला कैंप

36 क्लस्टरों में लगेंगे शिविर, 1 माह के भीतर होगा समस्याओं का समाधान

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जशपुर जिले में “सुशासन तिहार 2026” का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में कुल 36 क्लस्टरों में शिविर लगाए जाएंगे, जहां आम नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।

कलेक्टर रोहित व्यास ने इस आयोजन के सफल संचालन के लिए नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है तथा विभागीय अधिकारियों को भी विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

 05 मई से शुरुआत

इस अभियान का पहला शिविर 05 मई 2026 को कांसाबेल क्षेत्र के खूंटीटोली में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद जिले के विभिन्न विकासखंडों में निर्धारित तिथियों के अनुसार शिविर लगाए जाएंगे।

 कैसे होंगे शिविर?

  • प्रत्येक ग्रामीण शिविर में 11 से 18 गांवों के लोग शामिल होंगे
  • नगरीय क्षेत्रों में एक क्लस्टर में लगभग 15 वार्डों के नागरिक भाग लेंगे
  • नागरिक अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन सीधे शिविर में दे सकेंगे

 विभिन्न क्षेत्रों में शिविर की प्रमुख तिथियां:

  • बगीचा: 07 मई (नन्हेसर), 12 मई (महुआ), 15 मई (पंडरापाठ)
  • कुनकुरी: 06 मई (फरसाकानी), 13 मई (बोडोकछार), 21 मई (कलीबा)
  • जशपुर: 11 मई (जामटोली), 18 मई (बड़ाकरौंजा), 25 मई (बोकी)
  • पत्थलगांव: 08 मई (किलकिला), 15 मई (घरजियाबथान), 22 मई (राजाआमा)
  • कांसाबेल: 13 मई (चोंगरीबहार), 20 मई (कुसुमताल)

इसके अलावा नगर पंचायत और नगर पालिका क्षेत्रों में भी अलग-अलग तिथियों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे।

 1 माह में समाधान

प्रशासन के अनुसार, शिविरों में प्राप्त आवेदनों का अधिकतम 1 माह के भीतर निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के निर्धारित शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं दर्ज कराएं, ताकि उनका त्वरित और प्रभावी समाधान किया  जा सके।

Ibnul khan

Editor-in-chief

Jashpur times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!