क्राइमछत्तीसगढ़जशपुरटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़
ऑपरेशन शंखनाद: 55 किलो गौमांस के साथ 10 आरोपी हिरासत में, कोतबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बैगाबहार में मुखबिर की सूचना पर छापेमारी, मोटरसाइकिल, टांगी, छुरी और ₹2,000 नकद भी जब्त

जशपुर/कोतबा। जशपुर पुलिस के ऑपरेशन शंखनाद के तहत चौकी कोतबा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 55 किलो गौमांस के साथ 10 आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गौमांस के अलावा घटना में प्रयुक्त हीरो मोटरसाइकिल, टांगी, छुरी, रस्सी तथा गौमांस बिक्री से प्राप्त ₹2,000 नकद भी जब्त किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की जा रही है।







