क्राइमछत्तीसगढ़जशपुरटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

शराब के विवाद में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

घुटरी गांव की घटना, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि के बाद पुलिस ने भेजा जेल

जशपुर। जशपुर जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम घुटरी में पत्नी की हत्या के आरोप में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी ने शराब और घरेलू विवाद के दौरान अपनी पत्नी के साथ हाथ, मुक्कों और लात से मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई 2026 को ग्रामीणों से सूचना मिली कि दुबेश्वरी बाई (46 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, जहां महिला अपने घर में मृत अवस्था में मिली।

प्रारंभिक पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि मृतका और उसके पति जगेश्वर राम (48 वर्ष) के बीच अक्सर विवाद होता था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। पंचनामा के दौरान मृतका के गले और सिर पर चोट के निशान मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर आई अंदरूनी और बाहरी चोटों के कारण मौत को हत्या बताया गया।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना के दिन शराब नहीं मिलने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद उसने पत्नी से सब्जी बनाने को कहा। पत्नी के मना करने पर गुस्से में आकर उसने हाथ, मुक्कों और लात से बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

अपराध स्वीकार करने और पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मोरध्वज देशमुख, सहायक उप निरीक्षक मनोज साहू, स्नेहलता सिंह, पीएसआई लक्ष्मी मरकाम, जितेंद्र साहू, महिला आरक्षक नीलम टोप्पो, आरक्षक उपेंद्र सिंह तथा नगर सैनिक थानेश्वर देशमुख और रवि डनसेना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है तथा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी|

Ibnul khan

Editor-in-chief

Jashpur times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!