छत्तीसगढ़जशपुरराजनीतिलोकल न्यूज़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बगिया पहुंचे, जनप्रतिनिधियों ने किया भव्य स्वागत

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और कृषि मंत्री रामविचार नेताम भी रहे साथ

जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 01 मई 2026 को विकासखंड कांसाबेल के ग्राम बगिया पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय आवासन एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री तोखन साहू तथा कृषि मंत्री रामविचार नेताम भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री के आगमन पर हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

स्वागत करने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, आईजी दीपक कुमार झा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह, वनमंडलाधिकारी शशि कुमार, अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर क्षेत्र में विशेष तैयारियां की गई थीं और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल बना रहा।

Ibnul khan

Editor-in-chief

Jashpur times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!