क्राइमछत्तीसगढ़जशपुरटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

ऑपरेशन शंखनाद: फरसाबहार में 12 गौवंश बरामद, एक गौ तस्कर गिरफ्तार

जंगल के रास्ते उड़ीसा ले जाए जा रहे थे गौवंश, जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जशपुर। जिले में गौ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत जशपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना फरसाबहार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बनगांव में पुलिस  ने 12 नग गौवंशों को सकुशल बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान लड्डू राउत (56 वर्ष) निवासी ग्राम खरहागुड़ा, थाना बागबहार के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार 03 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति जंगल के रास्ते गौवंशों को मारते-पीटते हुए पैदल उड़ीसा की ओर ले जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ग्राम बनगांव पहुंची, जहां एक संदिग्ध व्यक्ति 12 गौवंशों को हांकते हुए मिला।

पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया और गौवंशों से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने सभी 12 गौवंशों को बरामद कर आरोपी के खिलाफ थाना फरसाबहार में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 और 10 के तहत मामला दर्ज किया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गौवंश ग्राम साईं टांगर टोली के एक व्यक्ति के हैं, जिसके कहने पर वह उन्हें बनडेगा होते हुए उड़ीसा ले जा रहा था। पुलिस ने संबंधित व्यक्ति की पहचान कर ली है और उसकी तलाश जारी है।

डीआईजी एवं एसएसपी डॉ लाल उमेद सिंह ने कहा कि जशपुर पुलिस गौ तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है और इस तरह के मामलों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विवेक कुमार भगत सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Ibnul khan

Editor-in-chief

Jashpur times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!