Uncategorizedछत्तीसगढ़जशपुरटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश का सफल इलाज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिलकर जताया आभार

आर्थिक तंगी के कारण इलाज में आ रही थी परेशानी, कैंप कार्यालय की मदद से रायपुर के DKS अस्पताल में हुआ सफल उपचार और ऑपरेशन

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान और जरूरतमंदों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय जरूरतमंदों के लिए उम्मीद और भरोसे का केंद्र बन रहा है। इसी पहल से फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी 21 वर्षीय अविनाश नायक को बेहतर उपचार मिल सका।

अविनाश को जन्म से ही बाएं पैर के अंगूठे और एक अन्य अंगुली में मांसपेशियों एवं हड्डी के असामान्य रूप से बढ़ने की समस्या थी। इसके कारण उन्हें चलने-फिरने और दैनिक कार्य करने में काफी परेशानी होती थी। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण बड़े अस्पताल में इलाज और ऑपरेशन कराना उनके लिए संभव नहीं था।

बेहतर उपचार की उम्मीद लेकर अविनाश ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में आवेदन दिया। कैंप कार्यालय ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई और बेहतर उपचार के लिए उन्हें रायपुर भेजा गया।

रायपुर स्थित DKS अस्पताल में अविनाश का उपचार और ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। उपचार के बाद अब उनकी स्थिति में काफी सुधार है और वे अपने दैनिक कार्य सामान्य रूप से कर पा रहे हैं।

सफल इलाज के बाद अविनाश मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अच्छे अस्पताल में इलाज कराना संभव नहीं था, लेकिन कैंप कार्यालय में आवेदन देने के बाद उनकी समस्या को गंभीरता से लिया गया और उन्हें रायपुर भेजकर सफल उपचार कराया गया।

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की इस पहल से एक जरूरतमंद युवक को बेहतर उपचार मिल सका। कैंप कार्यालय के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को कठिन परिस्थितियों में चिकित्सा उपचार एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास लगातार किया जा रहा है।

IBNUL KHAN

EDITOR-IN-CHIEF

JASHPUR TIMES

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!