कांसाबेल में परशुराम जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा में दिखी एकता
आस्था, अनुशासन और एकता का भव्य प्रदर्शन, कांसाबेल बना श्रद्धा का केंद्र

कांसाबेल। जशपुर जिले के कांसाबेल में परशुराम जयंती के अवसर पर भव्य आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में आस्था का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत आरती के साथ हुई, जिसके बाद शोभायात्रा जशपुर रोड से होते हुए बगीचा रोड और रायगढ़ रोड तक निकाली गई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही और अंत में यात्रा का समापन शिव मंदिर में किया गया।

शोभायात्रा की खास बात महिलाओं की आकर्षक उपस्थिति रही। एक जैसी साड़ी में सुसज्जित महिलाओं की कतारें मानो आस्था की जीवंत झांकी बन गईं। उनकी अनुशासित भागीदारी और पारंपरिक वेशभूषा ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
इस आयोजन में अध्यक्ष अरुण शर्मा, विकास पारीक, चंद्रप्रकाश तिवारी, भागवत शर्मा, राजेंद्र शर्मा, केशव पांडेय, प्रभात शर्मा, दुर्गा शर्मा, लक्ष्मीकांत शर्मा, मनीष शर्मा, वरिष्ठ सुरेश तिवारी, राजू उपाध्याय, लट्टू शर्मा, सुदामा पंडा, मनोज शर्मा सहित बड़ी संख्या में विप्रगण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक समरसता और एकता की भी मिसाल पेश कर गया।
Ibnul khan
Editor-in-chief
Jashpur times








