जशपुर को बड़ी सौगात: 133 गांवों में लगेंगे नए ट्रांसफार्मर, बिजली व्यवस्था होगी मजबूत
CM विष्णुदेव साय की पहल से लो वोल्टेज समस्या का समाधान, कई नए सब-स्टेशन भी स्वीकृत

जशपुर
छत्तीसगढ़ में विद्युत व्यवस्था को मजबूत और विश्वसनीय बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बड़े फैसले लिए जा रहे हैं।इसी कड़ी में जशपुर जिले के 133 गांवों, नगरों और टोला-मुहल्लों में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इससे लंबे समय से चली आ रही लो वोल्टेज और बार-बार बिजली बाधित होने की समस्या का समाधान होगा।

इस पहल से किसानों, छात्रों और छोटे व्यवसायियों को सीधा लाभ मिलेगा और उनकी दैनिक गतिविधियां अधिक सुचारू हो सकेंगी।प्रदेश सरकार द्वारा विद्युत अधोसंरचना के विस्तार के तहत जशपुर में बड़े स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। कुनकुरी के हर्राडांड में 400/220 केवी का आधुनिक उपकेंद्र स्थापित किया जा रहा है।
इसके अलावा सलिहाटोली, विपतपुर, भगोरा, समडमा, मैनी, रेड़े, पालीडीह, खुटेरा और चेटवा में नए 33/11 केवी सब-स्टेशन बनाए जाएंगे। वहीं फरसाबहार और झिक्की बगीचा में 132/33 केवी सब-स्टेशन भी स्वीकृत किए गए हैं।
इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार होगा, ट्रिपिंग की समस्या कम होगी और कृषि व औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलेगीIयह पहल ग्रामीण क्षेत्रों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है
IBNUL KHAN
EDITOR-IN-CHIEF
JASHPUR TIMES








