जुमईकेला में लगा जनपद स्तरीय सुशासन शिविर, ग्रामीणों को मिली शासकीय योजनाओं की जानकारी
जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में ग्रामीणों की समस्याओं का किया गया समाधान

विकासखंड कांसाबेल के ग्राम पंचायत जुमईकेला में जनपद स्तरीय सुशासन शिविर का आयोजन किया गया। शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा विभागवार स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उनकी समस्याओं का समाधान किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को बिजली बिल, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य जनहितकारी योजनाओं से संबंधित सहायता प्रदान की गई।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष सरिता पैंकरा, जिला पंचायत सदस्य हीरावती पैंकरा, पूर्व जनपद अध्यक्ष मोतीलाल भगत, पंचायत प्रतिनिधि तथा जनपद पंचायत कांसाबेल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
शिविर में अधिकारियों ने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।
ibnul khan
editor-in-chief
— Jashpur Times




