छत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीलोकल न्यूज़

स्पेस ऑन व्हील्स” से जशपुर के बच्चों को मिला अंतरिक्ष ज्ञान, CM विष्णुदेव साय ने की सराहना

इसरो की मोबाइल प्रदर्शनी बस से 10 हजार से अधिक विद्यार्थी होंगे लाभान्वित, वैज्ञानिक सोच को मिल रहा बढ़ावा

रायपुर/जशपुर। जशपुर जिले में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाया जा रहा “स्पेस ऑन व्हील्स” कार्यक्रम बच्चों के लिए चलता-फिरता विज्ञान विद्यालय बन गया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रणजीता स्टेडियम में इसरो की मोबाइल प्रदर्शनी बस का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने रॉकेट, उपग्रह एवं विभिन्न अंतरिक्ष मिशनों के मॉडल देखे और विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी समझ की सराहना की।

शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर की छात्राएं अंशु पासवान, भूमिका डाहरे और सारिका साहनी ने चंद्रयान, मंगलयान जैसी तकनीकों को सरल तरीके से समझाया, जिससे मुख्यमंत्री प्रभावित हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की पहलें दूरस्थ क्षेत्रों में बच्चों के बीच वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में अहम भूमिका निभाती हैं।कार्यक्रम में 17 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और “द मैजिक ऑफ नाइट स्काई” पुस्तक भी वितरित की गई।

इस मौके पर विधायक गोमती साय, रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, कलेक्टर रोहित व्यास, एसएसपी डॉ लाल उमेद सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम “अन्वेषण” पहल के अंतर्गत विज्ञान भारती के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। 7 अप्रैल से शुरू हुआ यह अभियान 14 दिनों तक चलेगा और जिले के सभी विकासखंडों में पहुंचकर विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान की जानकारी देगा।इस पहल के माध्यम से 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।“स्पेस ऑन व्हील्स” में PSLV, GSLV, चंद्रयान, मंगलयान, RLV सहित विभिन्न अंतरिक्ष तकनीकों के मॉडल, ऑडियो-विजुअल और इंटरएक्टिव माध्यमों से बच्चों को सरल भाषा में जानकारी दी जा रही है।

यह पहल न केवल जागरूकता बढ़ा रही है, बल्कि युवाओं को STEM (Science, Technology, Engineering, Mathematics) के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित भी कर रही है।

Ibnul khan

Editor-in-chief

Jashpur times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!