छत्तीसगढ़जशपुरराजनीतिलोकल न्यूज़

जशपुर जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक, यूडी मिंज ने पदाधिकारियों को दी बधाई

यू.डी. मिंज ने पदाधिकारियों को दी बधाई, 2018 की सफलता दोहराने का जताया भरोसा

जशपुर। जिला कांग्रेस कमेटी जशपुर की नई कार्यकारिणी के गठन के बाद पहली बैठक 14 मार्च 2026 को गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भानु प्रताप सिंह ने की।

बैठक में जिलाध्यक्ष यू.डी. मिंज ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जिले के संघर्षशील और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारियों के सहयोग और सामूहिक प्रयास से कांग्रेस जशपुर जिले में वर्ष 2018 जैसी सफलता दोहराने में सफल होगी।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए रणनीति पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ibnul khan

editor-in-chief, jashpur times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!