कांसाबेल में लगेगा खाद्य लाइसेंस एवं पंजीयन शिविर, कारोबारियों को मिलेगी बड़ी राहत
जिला मुख्यालय जाने की झंझट खत्म, 18 मार्च को सनातन धर्मशाला में होगा एक दिवसीय शिविर

कांसाबेल/जशपुर: जशपुर जिले के खाद्य कारोबारियों के लिए राहत भरी खबर है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा सालिक साय के मार्गदर्शन में कांसाबेल में एक दिवसीय विशेष खाद्य लाइसेंस एवं पंजीयन शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय व्यापारियों को जिला मुख्यालय के चक्कर काटने से बचाना और उन्हें अपने क्षेत्र में ही खाद्य लाइसेंस व पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराना है। इससे छोटे और मध्यम स्तर के खाद्य कारोबारियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
यह शिविर 18 मार्च 2026 (बुधवार) को सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
शिविर का आयोजन सनातन धर्मशाला, कांसाबेल मेन रोड (ब्लॉक – कांसाबेल) में किया जाएगा, जहां खाद्य कारोबारियों को लाइसेंस और पंजीयन से संबंधित प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाएगी और मौके पर ही आवेदन भी लिए जाएंगे।
खाद्य कारोबार से जुड़े सभी दुकानदारों, होटल संचालकों, मिठाई विक्रेताओं, किराना व्यापारियों और अन्य खाद्य व्यवसायियों से अपील की गई है कि वे इस शिविर में पहुंचकर खाद्य लाइसेंस एवं पंजीयन की सुविधा का लाभ उठाएं।
ibnul khan
editor-in-chief
Jashpur Times








