Uncategorized

बनगांव में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-फितर का पर्व

मौसम खराब होने के कारण मस्जिद में अदा की गई नमाज, लोगों ने गले मिलकर दी बधाई

पत्थलगांव। क्षेत्र के बनगांव में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्यौहार हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह लगभग 9 बजे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा की

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बताया कि ईद की नमाज ईदगाह में पढ़ी जानी थी, लेकिन मौसम खराब होने के कारण मस्जिद में ही नमाज अदा की गई। नमाज के बाद सैकड़ों मुस्लिम भाइयों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और देश-प्रदेश में अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी।

इस दौरान पूरे क्षेत्र में शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में ईद का पर्व मनाया गया। ईद के अवसर पर धर्मगुरुओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाज के लोगों ने भी एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

ईद के मौके पर जशपुर टाइम्स ने धर्मगुरुओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से बातचीत भी की। आइए सुनते हैं उन्होंने इस पावन अवसर पर क्या कहा। youtube ,instagram,fecebbook पर आप देख सकते है सर्च करें @jashpurtimes ,Jashpur Times

ibnul khan

editor-in -chief

Jashpur Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!