Uncategorized

कांसाबेल मंडल में भाजपा महिला मोर्चा की नई टीम घोषित, मनप्यारी मिर्धा ने जारी की पदाधिकारियों की सूची

सुकुमारी बाई, सोनिका पाण्डेय, तपेश्वरी पैंकरा सहित कई महिलाओं को मिली संगठन में जिम्मेदारी

जशपुर। जिले के कांसाबेल मंडल में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने के उद्देश्य से मंडल पदाधिकारियों की नई सूची जारी की गई है।

यह सूची भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती मनप्यारी मिर्धा द्वारा जारी की गई है, जिसमें विभिन्न गांवों की महिलाओं को संगठन में अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सूची के अनुसार मंडल स्तर पर उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, सहकोषाध्यक्ष सहित विभिन्न मीडिया प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

जारी सूची में सुकुमारी बाई, सोनिका पाण्डेय, तपेश्वरी पैंकरा सहित कई अन्य महिलाओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं।

इसके अलावा संगठन को मजबूत करने के लिए मंत्री, कोषाध्यक्ष, सहकोषाध्यक्ष, मन की बात प्रभारी, कन्या सशक्तिकरण संयोजिका, मंडल मीडिया प्रभारी, सह मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी तथा आईटी सेल प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी नियुक्तियां की गई हैं।

भाजपा संगठन ने उम्मीद जताई है कि नई टीम के गठन से महिला मोर्चा की संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी तथा क्षेत्र में पार्टी का जनसंपर्क और विस्तार होगा।

इबनुल खान 

एडिटर-इन-चीफ,जशपुर टाइम्स 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!