Uncategorizedछत्तीसगढ़जनकल्याणजशपुरटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, बनगांव में परंपरा के अनुसार निकली भव्य रथयात्रा

शानदार मेले और रथ नाचा की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का मन मोहा, वर्षों पुरानी परंपरा को युवा पीढ़ी दे रही नई ऊर्जा

पत्थलगांव/बनगांव बी  पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम बनगांव में भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथयात्रा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ निकाली गई। रथयात्रा के अवसर पर विशाल मेले का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण शामिल हुए।

रथ मेला प्रांगण दिनभर श्रद्धालुओं से गुलजार रहा। भगवान श्री जगन्नाथ के रथ के दर्शन एवं पूजन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान पारंपरिक **रथ नाचा** की आकर्षक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया और धार्मिक वातावरण को और अधिक भक्तिमय बना दिया।

ग्रामवासियों ने बताया कि यह धार्मिक परंपरा वर्षों से चली आ रही है। विशेष बात यह रही कि अब गांव की नई पीढ़ी भी पूरे उत्साह और समर्पण के साथ इस परंपरा को आगे बढ़ा रही है, जिससे सांस्कृतिक विरासत सुरक्षित और जीवंत बनी हुई है।

रथयात्रा के शुभ अवसर पर महाराज योगेन्द्र द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। कार्यक्रम में ग्राम के पटेल बलजीत पैंकरा, नीलाम्बर यादव,मनबहाल पैंकरा, युधिष्ठिर यादव, रामकुमार, राजेन्द्र पैंकरा, विजय पैंकरा, गिरधर यादव, महेश पैंकरा, आलम पैंकरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का यह आयोजन पूरे क्षेत्र के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री जगन्नाथ से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

इबनुल खान

एडिटर जशपुर टाइम्स -सच सब तक

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!