गृह ग्राम बगिया पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, रामनवमी महायज्ञ में होंगे शामिल, जशपुर वासियों ने किया भव्य स्वागत
जशपुर के बगिया हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया स्वागत, चार दिवसीय रामनवमी महायज्ञ में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री

जशपुरनगर, 26 मार्च 2026।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे, जहां उनके आगमन पर स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया। बगिया हेलीपैड पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति से माहौल उत्सवमय हो गया।

मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के उतरते ही मौजूद लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया पूर्व भाजपा जीलाध्यक्ष सुनील गुप्ता भाजपा नेता व्यापारी प्रकोष्ठ के गणेश जैन एव अन्य कार्यकर्ताओ ने उनका स्वागत किया । इस दौरान जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों में कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार तथा वनमंडलाधिकारी (डीएफओ) शशिकुमार एडिशनल एस पी राकेश कुमार पाटनवार सहित अन्य अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उपस्थित जनसमुदाय का अभिवादन स्वीकार करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अपने गृह क्षेत्र में आकर उन्हें विशेष आत्मीयता का अनुभव होता है और क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री साय अपने गृह ग्राम बगिया स्थित आवास पर आयोजित चार दिवसीय रामनवमी महायज्ञ में शामिल होने पहुंचे हैं। यह धार्मिक आयोजन चैत्र नवरात्र के अवसर पर हर वर्ष आयोजित किया जाता है, जिसमें प्रदेश भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।
कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और पूरा प्रशासनिक अमला मुस्तैद है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। कई लोग उनसे मुलाकात कर अपनी समस्याएं और सुझाव साझा करने भी पहुंचे।
मुख्यमंत्री के इस दौरे से पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है और आगामी कार्यक्रमों को लेकर लोगों में विशेष उत्सुकता देखी जा रही है।
Ibnul khan
Editor-in-chief
Jashpur times








