क्राइमछत्तीसगढ़जशपुरटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

जशपुर: पत्नी समेत 5 आरोपियों ने की सुनील राम की हत्या, नारायणपुर पुलिस ने सभी को किया गिरफ्तार

प्रेमनगर केराडीह में पत्नी ने रिश्तेदारों को बुलाकर की थी मारपीट, दो दिन बाद चोट के कारण हुई युवक की मौत

जशपुर, 17 मार्च 2026।
जशपुर जिले के थाना नारायणपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम प्रेमनगर केराडीह में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया पार्वती बाई (55 वर्ष) निवासी प्रेमनगर केराडीह ने 4 मार्च को थाना नारायणपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनका छोटा बेटा सुनील राम करीब छह महीने पहले थाना कांसाबेल क्षेत्र के ग्राम ढेंगुर जोर की रहने वाली मीरा बाई को प्रेम संबंध के कारण अपने साथ भगा कर लाया था और उसे पत्नी के रूप में रख रहा था।

मारपीट के बाद हुई मौत 1 मार्च को सुनील राम घर आया और बताया कि उसकी पत्नी मीरा बाई और उसके रिश्तेदारों ने उसके साथ मारपीट की है। इसके बाद मीरा बाई अपने परिजनों के साथ वापस चली गई।घटना के दो दिन बाद अचानक सुनील राम की तबीयत बिगड़ गई। उसे पूरे शरीर में तेज दर्द और प्यास लगने की शिकायत हुई। मां द्वारा पानी पिलाने और मालिश करने के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया।

पोस्टमार्टम में खुला हत्या का मामला

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया। डॉक्टर की प्रारंभिक रिपोर्ट में शरीर पर चोट के कारण मृत्यु होना पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) और 190 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पांच आरोपी गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस ने पांचों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि मीरा बाई ने ही अपने रिश्तेदारों को बुलाकर सुनील राम के साथ मिलकर मारपीट की थी।

गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं:

  1. मीरा बाई (20 वर्ष) – ढेंगुर जोर, थाना कांसाबेल

  2. मुनिया बाई (38 वर्ष) – ढेंगुर जोर, थाना कांसाबेल

  3. मीना बाई (22 वर्ष) – सराई टोली, थाना बगीचा

  4. पुष्पा बाई (35 वर्ष) – टांगर बहरी, थाना कुनकुरी

  5. शंकर राम (32 वर्ष) – टांगर बहरी, थाना कुनकुरी

सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस टीम की भूमिका

इस मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक विवेक भगत, उप निरीक्षक संतोष तिवारी, सहायक उप निरीक्षक उमेश प्रभाकर, प्रधान आरक्षक उमेश मिंज, आरक्षक योगेश भगत, राजकुमार भगत, महिला आरक्षक अर्चना तिग्गा और मधु मीणा खाखा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Ibnul Khan

Editor-in -chief

Jashpur Times-सच  सब  तक 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!