छत्तीसगढ़जशपुरटॉप न्यूज़धर्मराज्यलोकल न्यूज़

जशपुर में 20 जून को आएंगे जगदगुरु नरेन्द्राचार्य महाराज, तैयारियां तेज

भाजपा के वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद उपासने ने ली समीक्षा बैठक, 20 जून को होगा ऐतिहासिक कार्यक्रम

जशपुरनगर। जगदगुरु नरेन्द्राचार्य महाराज के आगामी 20 जून को जशपुर प्रवास को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद उपासने के मुख्य आतिथ्य में कल्याण आश्रम के सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद राजा रणविजय सिंह जूदेव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम को भव्य बनाने और अधिक से अधिक स्थानीय सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बैठक में कल्याण आश्रम के प्रांत संगठन महामंत्री महेश्वर जी, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगाराम भगत, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवप्रकाश तिवारी तथा भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पिंकी गुप्ता सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद उपासने ने कहा कि जगदगुरु नरेन्द्राचार्य महाराज का जशपुर आगमन जिले के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने जशपुरवासियों से अपील करते हुए कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और परंपरा को नई ऊर्जा देने का अवसर है।

बैठक में यह भी तय किया गया कि महाराज जी के स्वागत के लिए विभिन्न टोलियों का गठन किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और राष्ट्र सेविका समिति को मुख्य जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही भाजपा किसान मोर्चा, महिला मोर्चा और अन्य सामाजिक-धार्मिक संगठनों को भी अलग-अलग दायित्व दिए गए हैं।

कार्यकर्ताओं ने भरोसा जताया कि सभी संगठनों के समन्वय से 20 जून का यह कार्यक्रम जशपुर में ऐतिहासिक रूप से सफल होगा।

ibnul khan

editor-in-chief

—Jashpur Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!