क्राइमछत्तीसगढ़जशपुरटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

पण्ड्रापाठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 160 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त; आरोपी गिरफ्तार

₹24 हजार की शराब और ₹900 बिक्री रकम बरामद, आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज

जशपुर, 10 अगस्त 2026। जशपुर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में चौकी पण्ड्रापाठ पुलिस ने ग्राम गायबुडा स्कूलपारा में कार्रवाई करते हुए एक युवक के कब्जे से 160 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 9 अगस्त 2026 को चौकी पण्ड्रापाठ की टीम सावन पूजा के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था ड्यूटी के लिए ग्राम गायबुडा कैलाशगुफा की ओर रवाना हुई थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गायबुडा स्कूलपारा निवासी मोहन रवि (26 वर्ष) अपने घर में हाथ भट्ठी से तैयार कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर गवाहों की मौजूदगी में आरोपी के घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान अलग-अलग जरीकेनों में कुल 160 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई।

₹24 हजार की शराब और ₹900 नगद बरामद

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 35 लीटर क्षमता वाले तीन जरीकेनों से 90 लीटर, 20 लीटर क्षमता वाले जरीकेन से 20 लीटर तथा 55 लीटर क्षमता वाले जरीकेन से 50 लीटर शराब बरामद की। जब्त शराब की अनुमानित कीमत ₹24,000 बताई गई है। इसके अलावा शराब बिक्री से प्राप्त ₹900 नगद भी पुलिस ने जब्त किया।

आरोपी के पास शराब रखने एवं बिक्री करने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या अनुमति नहीं पाई गई।

आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी मोहन रवि पिता स्व. टिभुल रवि, निवासी गायबुडा स्कूलपारा, चौकी पण्ड्रापाठ, थाना बगीचा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 214/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में मामला दर्ज किया है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इन पुलिसकर्मियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका

पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी पण्ड्रापाठ उप निरीक्षक सतीश कुमार सोनवानी, पीएसआई माधुरी वर्मा, आरक्षक कुंदन नायक एवं महिला आरक्षक पूना मनी भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जशपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।

IBNUL KHAN

EDITOR-IN-CHIEF

JASHPUR TIMES

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!