छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दुनियाधर्मलोकल न्यूज़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हज यात्रियों को फर्स्ट एड किट वितरित कर दी शुभकामनाएं

रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में 815 हज यात्रियों को मिला प्रशिक्षण और मेडिकल किट

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में हज यात्रियों को फर्स्ट एड किट वितरित कर उनकी सुरक्षित और सफल यात्रा की कामना की। यह कार्यक्रम मेडिकल कॉलेज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा आयोजित किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि उन्हें वर्षों से हज यात्रियों के स्वागत का अवसर मिलता रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि इस वर्ष प्रदेश से कुल 815 हज यात्री यात्रा पर जा रहे हैं। पहली बार स्वास्थ्य विभाग द्वारा यात्रियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है और मेडिकल किट भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे उनकी यात्रा अधिक सुरक्षित और सहज हो सके।

उन्होंने यात्रियों से देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए दुआ करने का आग्रह करते हुए उनकी यात्रा की सफलता की कामना की।

इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि हज यात्रा का अवसर मिलना अत्यंत सौभाग्य की बात है। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे अपनी यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण कर देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना करें।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा एजाज बेग ने भी हज यात्रा से जुड़ी जानकारी साझा की।

इस दौरान अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कांवड़िया, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, हज कमेटी की सीईओ डॉ. खुशबू उस्मान सहित समाज के कई गणमान्य नागरिक और प्रदेश भर से आए हज यात्री उपस्थित रहे।

Ibnul khan 

Editor-in-chief

Jashpur times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!