जशपुर में गौ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 70 बैलों के साथ 23 आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन शंखनाद के तहत पत्थलगांव पुलिस की कार्रवाई; ग्राम बेलडेगी में घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी, तस्करी में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी जब्त

जशपुर। जशपुर जिले में गौवंश तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन शंखनाद के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 बैलों को मुक्त कराया है। थाना पत्थलगांव क्षेत्र के ग्राम बेलडेगी में पुलिस ने घेराबंदी कर गौवंशों को पैदल हांककर ले जा रहे 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
मुखबिर की सूचना पर ग्राम बेलडेगी में घेराबंदी
पुलिस के अनुसार, 3 नवंबर 2026 की सुबह करीब 7 बजे थाना पत्थलगांव को सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति बैलों को अवैध रूप से दूसरे राज्य ले जाने के उद्देश्य से पैदल हांककर ग्राम बेलडेगी-डूमरबहार की ओर जा रहे हैं।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ताम्रकार के नेतृत्व में पुलिस टीम ग्राम बेलडेगी पहुंची। शंकर ढाबा के पास पुलिस को कुछ व्यक्ति बड़ी संख्या में बैलों को हांककर ले जाते हुए मिले। पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में घेराबंदी कर कुल 23 व्यक्तियों को हिरासत में लिया।
परिवहन और स्वामित्व के दस्तावेज नहीं दिखा सके आरोपी
पुलिस ने हिरासत में लिए गए व्यक्तियों से बैलों के स्वामित्व एवं परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज और रसीद मांगी, लेकिन वे कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने कुल 70 बैलों को बरामद कर थाना पत्थलगांव में अपराध क्रमांक 266/2026 के तहत छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6 एवं 10 के अंतर्गत मामला दर्ज किया।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं। इनमें हीरो स्प्लेंडर प्लस क्रमांक CG14ML5856 और हीरो स्प्लेंडर क्रमांक CG14MW4009 शामिल हैं।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 23 आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:
-
रोथो राम (42 वर्ष), निवासी बटईकेला।
-
लक्ष्मण राम यादव (25 वर्ष), निवासी बटईकेला।
-
गुलाम हुसैन (45 वर्ष), निवासी खरवाटोली, थाना नारायणपुर।
-
दशरथ यादव (42 वर्ष), निवासी बटईकेला।
-
बालकुंवर राम (35 वर्ष), निवासी बगिया, कांसाबेल।
-
विकास टोप्पो (25 वर्ष), निवासी बेलटोली, नारायणपुर।
-
विनीत टोप्पो (22 वर्ष), निवासी बेलटोली, नारायणपुर।
-
किशोर मिंज (35 वर्ष), निवासी भुरसा, कुनकुरी।
-
राजू महतो (24 वर्ष), निवासी गोविंदपुर, थाना जारी, जिला गुमला, झारखंड।
-
विकास उर्फ विक्की मलार (19 वर्ष), निवासी गोविंदपुर, थाना जारी, जिला गुमला, झारखंड।
-
नंदकुमार (35 वर्ष), निवासी गड़ाबहार सुखबासुटोली, नारायणपुर।
-
हेमंत कुमार (22 वर्ष), निवासी बासनताला मिर्धाडांड, नारायणपुर।
-
शिवकुमार (40 वर्ष), निवासी गड़ाबहार, नारायणपुर।
-
अमित खलखो (35 वर्ष), निवासी जामटोली, नारायणपुर।
-
जोन मिंज (30 वर्ष), निवासी भेलवांटोली, नारायणपुर।
-
अंतियुस खलखो (58 वर्ष), निवासी फतेहपुर, जशपुर।
-
रवी राम डोम (19 वर्ष), निवासी गड़ाबहार, नारायणपुर।
-
कलदियुस खलखो (40 वर्ष), निवासी रेंगारघाट, नारायणपुर।
-
आमोस मिंज (30 वर्ष), निवासी जरहाटोली, नारायणपुर।
-
ननकु कोरवा (40 वर्ष), निवासी छोटातिगरा, थाना जारी।
-
रामवृक्ष नगेशिया (25 वर्ष), निवासी छोटातिगरा, थाना जारी।
-
धनसाय राम (38 वर्ष), निवासी बोरोकोना, मनोरा।
-
सनेश्वर राम (24 वर्ष), निवासी गड़ाबहार सुखबासुपारा, नारायणपुर।
गौवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण कर गौशाला भेजा गया
पुलिस के अनुसार, बरामद सभी 70 गौवंशों का पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है। उनकी सुरक्षा और देखरेख के लिए उन्हें गौशाला भेज दिया गया है। मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद सभी 23 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई
यह पूरी कार्रवाई डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी पत्थलगांव डॉ. ध्रुवेश जायसवाल के पर्यवेक्षण में की गई।
कार्रवाई में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक जितेंद्र कुमार ताम्रकार, सहायक उप निरीक्षक लखेश कुमार साहू, प्रधान आरक्षक त्रिनाथ यादव, प्रधान आरक्षक चन्द्रविजय साय पैंकरा, आरक्षक आबेद मिंज, आकाश कुजूर एवं बिरेन्द्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि ऑपरेशन शंखनाद के तहत गौवंशों के अवैध परिवहन एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। ऐसे मामलों में पुलिस की निगरानी जारी रहेगी और संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
IBNUL KHAN
EDITOR-IN-CHIEF
JASHPUR TIMES





