कांसाबेल अस्पताल में युवा कांग्रेस का रक्तदान शिविर, 21 से अधिक युवाओं ने किया रक्तदान
इंदिरा गांधी के शहादत दिवस और टीएस सिंहदेव के जन्मदिन पर आयोजन, युवाओं ने दिया मानवता की सेवा का संदेश

कांसाबेल। भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी के शहादत दिवस और छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के जन्मदिन के अवसर पर जिला युवा कांग्रेस जशपुर के तत्वावधान में कांसाबेल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 21 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया।

कार्यक्रम में युवाओं ने रक्तदान को महादान बताते हुए जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान के माध्यम से जरूरत के समय मरीजों को जीवनरक्षक सहायता उपलब्ध कराई जा सकती है। शिविर का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने की दिशा में योगदान देना रहा।
युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष अभिमन्यु सिदार, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजित साय, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि शर्मा, टिंकू बंसल, हर्षविजय खाखा, छोटू शर्मा, रंजीत यादव, अंकित गोयल, सुरजनाथ विश्वकर्मा, राहुल यादव, सहदेव सिदार, खिरोधर यादव, संजय कुमार, मनोज सरकार, मोहम्मद खुर्शीद, मनीष विश्वकर्मा, हेडविक तिर्की, साकेत अग्रवाल, इस्लाम खान, एरिक टोप्पो, सूर्यप्रकाश बरवा, वेदप्रकाश भगत, गौरीद यादव और सोनू खान सहित कई युवा उपस्थित रहे और रक्तदान में सहभागिता की।

शिविर के माध्यम से युवा कांग्रेस ने लोगों से अपील की कि स्वस्थ व्यक्ति जरूरतमंदों की मदद के लिए रक्तदान करने आगे आएं, ताकि समय पर रक्त उपलब्ध कराकर मरीजों की जान बचाने में सहयोग किया जा सके।
IBNUL KHAN
EDITOR-IN-CHIEF
JASHPUR TIMES






