कृष्णानगर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुईं विधायक गोमती साय, भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर मांगी क्षेत्र की खुशहाली
गोवर्धन पूजा के अवसर पर कर्मा नृत्य, राउत नाचा और नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ, स्थानीय कलाकारों ने दी आकर्षक प्रस्तुतियां

फरसाबहार। जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत टांगरगांव के कृष्णानगर में गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर सार्वजनिक गोवर्धन पूजा समिति द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय शामिल हुईं।

इस दौरान विधायक गोमती साय ने भगवान श्रीकृष्ण एवं गोवर्धन पर्वत की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर उन्नति की कामना की।

लोकनृत्य और नागपुरी प्रस्तुतियों ने बांधा समां
कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक कर्मा नृत्य, राउत नाचा एवं नागपुरी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं और जनजातीय विरासत की मनमोहक झलक देखने को मिली।
इस अवसर पर विधायक गोमती साय ने लोककला और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने और पारंपरिक लोककलाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे उपस्थित

कार्यक्रम में व्यापारी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गणेश जैन, नारायण दास सहित बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी, संस्कृति प्रेमी, समिति के सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
IBNUL KHAN
EDITOR-IN-CHIEF
JASHPUR TIMES






