छत्तीसगढ़जशपुरटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

स्वतंत्रता दिवस पर शिक्षक गुलशन तिर्की हुए सम्मानित, मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिया प्रशस्ति पत्र

TLM, शैक्षणिक नवाचार एवं FLN गतिविधियों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए मिला सम्मान, कांसाबेल के बरजोर में पदस्थ हैं शिक्षक गुलशन तिर्की

जशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रणजीता स्टेडियम जशपुर में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक गुलशन तिर्की को सम्मानित किया गया। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके शैक्षणिक कार्यों की सराहना की।

देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच आयोजित समारोह में शिक्षक गुलशन तिर्की को TLM, शैक्षणिक नवाचार एवं FLN गतिविधियों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सम्मानित किया गया।

गुलशन तिर्की वर्तमान में कांसाबेल विकासखंड के बरजोर में शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे नवाचार एवं विद्यार्थियों के सीखने की प्रक्रिया को बेहतर बनाने के प्रयासों के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

उनके सम्मानित होने पर क्षेत्र के शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

IBNUL KHAN
EDITOR-IN-CHIEF
JASHPUR TIMES

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!