
कांसाबेल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर कांसाबेल के अटल चौक में दीप प्रज्वलित कर जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की।








