छत्तीसगढ़जशपुरटॉप न्यूज़दुनियादेशलोकल न्यूज़

कांसाबेल के चिरौड़ा में दीप जलाकर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन

जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना की

कांसाबेल। कांसाबेल क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिरौड़ा में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के जन्मदिन की खुशियां मनाई गईं। उपस्थित लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया।

पंचायत पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति

दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत चिरौड़ा की सरपंच सहोद्री सिदार, उप सरपंच सत्यनारायण चक्रेश, कांसाबेल ब्लॉक PDS संघ के ब्लॉक अध्यक्ष त्रिलोचन यादव, रोजगार सहायक सचिव अनीता सिदार, पंच विनोद सिदार, राजेश सिदार, तरुण चंद यादव, देवमती, पोलेना सिदार एवं यशोदा चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

Ibnul khan

Editor-in-chief

Jashpur Times | सच सब तक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!