छत्तीसगढ़जशपुरधर्मलोकल न्यूज़

हर्राबहार एवं कृष्णानगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्रीकृष्ण एवं नीलाम्बर यादव का जन्मोत्सव

मगधा यादव समाज जिला जशपुर के तत्वावधान में हुआ भव्य आयोजन, समाजजनों ने दी शुभकामनाएं

जशपुर। मगधा यादव समाज जिला जशपुर के तत्वावधान में यदुकुल शिरोमणि एवं आराध्य देव भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव तथा समाज के प्रदेश प्रवक्ता श्री नीलाम्बर यादव के जन्मदिवस के अवसर पर ग्राम हर्राबहार एवं कृष्णानगर में भव्य एवं हर्षोल्लासपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

दोनों ग्रामों में जन्मोत्सव को लेकर उत्साह का माहौल रहा। समाजजनों एवं ग्रामीणों ने भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात प्रदेश प्रवक्ता श्री नीलाम्बर यादव का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। समाजजनों ने उन्हें पुष्पहार, मिठाई एवं उपहार भेंट कर स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में मगधा यादव समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री तपेश्वर सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता श्री नीलाम्बर यादव, मगधा यादव समाज जिला जशपुर के जिलाध्यक्ष श्री बिशेश्वर यादव सहित समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठजन, मातृशक्ति, युवा साथी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान समाजजनों ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण प्रेम, कर्म, धर्म, सत्य और न्याय के प्रेरणास्रोत हैं। उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करते हुए समाज में आपसी भाईचारा, एकता, सामाजिक समरसता एवं संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

वहीं श्री नीलाम्बर यादव के जन्मदिवस पर समाज के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणजनों ने आत्मीयता के साथ उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम में अबीर-गुलाल, मिठाई वितरण, केक कटिंग एवं आपसी मिलन के साथ जन्मोत्सव को यादगार बनाया गया।

जय श्रीकृष्ण के जयघोष से गूंजा हर्राबहार और कृष्णानगर

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव एवं श्री नीलाम्बर यादव के जन्मदिवस के संयुक्त आयोजन से पूरे क्षेत्र में उत्साह और उमंग का वातावरण बना रहा। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए यादव समाज की एकता, सामाजिक सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।

समाजजनों ने कहा कि ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं। भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की बात कही गई।

जय श्रीकृष्ण 🙏
यादव समाज एकता जिंदाबाद।

IBNUL KHAN

EDITOR-IN-CHIEF

JASHPUR TIMES

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!