जशपुरलोकल न्यूज़

कांसाबेल बाजार का ठेका प्रक्रिया पूरी, साप्ताहिक बाजार नंदकिशोर चौहान और डेली मार्केट सिद्धेश्वर साहू को मिला

सरपंच अनिल खलखो उपसरपंच अमित जिंदल सचिव हेमलता रवानी की मौजूदगी में हुई ठेका प्रक्रिया, लाखों की बोली पर तय हुए बाजार ठेके

जशपुर। ब्लॉक मुख्यालय कांसाबेल में बाजार ठेका की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। यह प्रक्रिया सरपंच अनिल खलखो, उपसरपंच अमित जिंदल सचिव हेमलता रवानी पंच अंशु जैन, अमर विलास  BDC प्रतिनिधि  नारायण दस ,अरविन्द स्वर्णकार और अन्य पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में संपन्न हुई।

ठेका प्रक्रिया के तहत साप्ताहिक बाजार (मंगलवार और शुक्रवार) के लिए नंदकिशोर चौहान ने 4 लाख 75 हजार रुपये की बोली लगाकर ठेका अपने नाम किया।

वहीं डेली मार्केट के लिए सिद्धेश्वर साहू ने 2 लाख 35 हजार रुपये की बोली लगाकर ठेका प्राप्त किया।

ठेका प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब बाजार संचालन संबंधित कार्य निर्धारित शर्तों के अनुसार किया जाएगा।

Ibnul khan

Editor-in-chief,jashpur times


 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!