खेलछत्तीसगढ़जनकल्याणजशपुरटॉप न्यूज़धर्मयुवालोकल न्यूज़

कांसाबेल कैथोलिक चर्च प्रांगण में मनाया गया हरित दिवस, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

“प्रकृति बचाएं, भविष्य सजाएं” थीम पर आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, खेलकूद और जागरूकता गतिविधियों ने बांधा समां

कांसाबेल। कैथोलिक चर्च प्रांगण कांसाबेल में “प्रकृति बचाएं, भविष्य सजाएं” थीम के साथ हरित दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण एवं प्रकृति के संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ पर्यावरण का संदेश देना रहा।

कार्यक्रम का आयोजन मुसगुटरी डिनरी के युवा अध्यक्ष फादर आलोक लकड़ा, कांसाबेल के फादर जॉन किंडो, फादर एडमोन बड़ा एवं फादर विजय प्रकाश कुजूर के नेतृत्व में किया गया। वहीं यूथ अध्यक्ष क्रिश्चियन कम्युनिटी दीपिका बेक एवं अन्य सहयोगियों का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम में कांसाबेल सरपंच अनिल खलखो की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान अतिथियों एवं युवाओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा प्रकृति की रक्षा करने की अपील की।

हरित दिवस के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। सुंदर समूह नृत्य के माध्यम से प्रकृति से जुड़ने और उसके संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके अलावा लोगों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। बालिकाओं के लिए रस्साकशी और बालकों के लिए फुटबॉल प्रतियोगिता कराई गई। फुटबॉल मैच एवं अन्य खेल गतिविधियों को देखने के लिए मैदान के चारों ओर बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

आयोजकों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। पेड़-पौधों और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करके ही आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है।

IBNUL KHAN

EDITOR-IN-CHIEF

JASHPUR TIMES

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!