क्राइमछत्तीसगढ़जशपुरटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

जशपुर में गौवंश की हत्या कर मांस बनाने की तैयारी, दो आरोपी गिरफ्तार

पंड्रापाठ के सोनगेरसा में पुलिस की कार्रवाई, मृत गौवंश समेत छुरी और डंडा जब्त; आरोपियों पर कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और BNS की धाराओं में मामला दर्ज

जशपुर। पंड्रापाठ चौकी क्षेत्र के ग्राम सोनगेरसा में गौवंश की हत्या कर उसका मांस बनाने की तैयारी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मृत गौवंश तथा घटना में प्रयुक्त छुरी और लकड़ी का डंडा जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त को ग्राम सोनगेरसा निवासी सुनीता यादव ने चौकी पंड्रापाठ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 22 अगस्त को आरोपी विफा राम एक गौवंश पर लकड़ी के डंडे से हमला कर रहा था। सूचना मिलने पर उनके पति मौके पर पहुंचे, जहां गौवंश मृत अवस्था में मिला और आरोपी कथित रूप से उसका मांस बनाने के लिए खाल निकाल रहे थे।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मृत गौवंश का पंचनामा किया और उसे कब्जे में लिया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विफा राम (55), निवासी सोनगेरसा और उगीत रवि (56), निवासी गायबूडा को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 10, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 तथा BNS की धारा 325 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

कार्रवाई में चौकी प्रभारी पंड्रापाठ उप निरीक्षक सतीश कुमार सोनवानी, प्रधान आरक्षक आदित्य कुमार साय, आरक्षक बिलचुस लकड़ा एवं राम प्रसाद यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

IBNUL KHAN

EDITPR-IN-CHIEF

JASHPUR TIMES

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!